ACME Solar: राजस्थान में 67 MW सोलर और 300 MWh बैटरी स्टोरेज प्रोजेक्ट शुरू
ACME Solar ने अपनी सब्सिडियरी ACME Renewtech के जरिए राजस्थान के बीकानेर में 66.68 MW क्षमता का सोलर प्लांट और 300 MWh का बैटरी एनर्जी स्टोरेज प्रोजेक्ट चालू कर दिया है। इस नए प्रोजेक्ट के शुरू होने के साथ ही कंपनी की कुल आपरेशनल रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता बढ़कर लगभग 3,057 MW हो गई है। पीटीआई के अनुसार, ACME Solar की कुल आपरेशनल बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) क्षमता भी अब बढ़कर 4.16 GWh पर पहुंच गई है, जिससे ग्रीन एनर्जी सेगमेंट में कंपनी की स्थिति और मजबूत हुई है।