Apollo Pipes: ₹40.42 करोड़ में खरीदी Mazzini Tiles की 76% हिस्सेदारी, टाइल्स बाज़ार में एंट्री
Apollo Pipes की सब्सिडियरी Apollo Ceramics ने टाइल्स निर्माता Mazzini Tiles LLP में ₹40.42 करोड़ में 76% हिस्सेदारी खरीदी है। इस अधिग्रहण के साथ Apollo Pipes ने टाइल्स और सेरामिक्स कारोबार में औपचारिक कदम रखा है, जो इसके ₹300 करोड़ के विस्तार प्लान का हिस्सा है। गुजरात के मोरबी में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट चलाने वाली Mazzini Tiles की सालाना क्षमता 72 लाख स्क्वायर मीटर है और FY26 में इसका टर्नओवर ₹87.15 करोड़ रहा। इस खबर के बाद Apollo Pipes का शेयर 3.42% उछलकर ₹543.40 पर बंद हुआ।