Asian Paints: Leo Puri होंगे नए चेयरमैन, 23 जनवरी 2027 से संभालेंगे कमान
Asian Paints के बोर्ड ने Leo Puri को कंपनी का अगला चेयरमैन नियुक्त किया है। वह 23 जनवरी 2027 से R Seshasayee की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे, जिनका कार्यकाल 22 जनवरी 2027 को खत्म हो रहा है। बोर्ड ने Leo Puri को 7 सितंबर 2026 से 6 सितंबर 2031 तक 5 साल के लिए एडिशनल और इंडिपेंडेंट डायरेक्टर भी नियुक्त किया है। Puri के पास फाइनेंशियल सर्विसेज में 30 साल से अधिक का अनुभव है। वह 2013 से 2018 तक UTI Asset Management Company के CEO और MD रह चुके हैं। इसके अलावा वे Hindustan Unilever और Dr Reddy's Laboratories के बोर्ड में भी बतौर इंडिपेंडेंट डायरेक्टर शामिल हैं।