Axiscades Tech: ₹741 करोड़ की ब्लॉक डील के बाद शेयर 10% तक उछला
Axiscades Technologies के शेयरों में मंगलवार को ब्लॉक डील विंडो के तहत ₹741 करोड़ का बड़ा सौदा होने के बाद 10% तक की तेजी आई। एक्सचेंज आंकड़ों के मुताबिक, औसतन ₹1,824 प्रति शेयर के भाव पर 40.61 लाख शेयर यानी 9.5% इक्विटी का ट्रांसफर हुआ है। हालांकि, इस सौदे में आधिकारिक खरीदारों और बिकवालों के नाम अभी उजागर नहीं हुए हैं। इस सौदे के बाद शेयर इंट्राडे में ₹2,067.4 के स्तर तक पहुंचा, जो 1 जुलाई 2024 के बाद इसका एक दिन का सबसे बड़ा उछाल है। जून तिमाही के आंकड़ों के अनुसार, प्रमोटर Jupiter Capital की कंपनी में 58.04% हिस्सेदारी है, जबकि खुदरा निवेशकों के पास 20.67% स्टेक है।