STOCK
केमिकल शेयरों में तूफानी तेजी, Balaji Amines 20% अपर सर्किट पर
अच्छे Q2 नतीजों की उम्मीद में मंगलवार को स्पेशलिटी केमिकल शेयरों में जोरदार खरीदारी हुई। Balaji Amines 20% के अपर सर्किट ₹2,349 पर लॉक हो गया और इसका ट्रेडिंग वॉल्यूम औसत से 12 गुना रहा। Alkyl Amines Chemicals 18% उछलकर ₹2,036 पर पहुंचा, जबकि Indo Amines 17% चढ़कर 52 हफ्ते के हाई ₹168.15 पर पहुंच गया। Laxmi Organic, Gujarat Fluorochemicals, Deepak Nitrite और Aarti Industries में भी 2% से 7% तक की तेजी रही।