BEML: बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए ₹5,400 करोड़ का ऑर्डर मिला, शेयर 5% उछला
सरकारी रक्षा एवं इंजीनियरिंग कंपनी BEML Ltd को मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के लिए ₹5,400 करोड़ से अधिक का बड़ा ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) द्वारा दिया गया है, जिसके तहत BEML हाई-स्पीड रोलिंग स्टॉक की सप्लाई और मेंटेनेंस का काम करेगी। इस खबर के बाद शुक्रवार को BEML का शेयर 5.36% उछलकर ₹2,121 के दिन के उच्च स्तर पर पहुंच गया। इसका पिछला बंद भाव ₹2,013.05 था। रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाली यह कंपनी रेल और मेट्रो क्षेत्र में अपने कारोबार का विस्तार कर रही है।