STOCK
Bharat Forge का Pratt & Whitney Canada से करार, भारत में बनाएगी एयरो-इंजन पार्ट्स; शेयर 2.8% गिरा
Bharat Forge ने Pratt & Whitney Canada (RTX की कंपनी) के साथ लंबी अवधि का करार किया है। इसके तहत कंपनी अपने भारतीय एयरोस्पेस प्लांट में मिशन-क्रिटिकल एयरो-इंजन पार्ट्स बनाएगी। डील की वैल्यू और अवधि का खुलासा नहीं किया गया है। सोमवार को Bharat Forge का शेयर करीब 2.8% गिरकर ₹1,822 के आसपास कारोबार कर रहा था।