Bharat Forge: DRDO के HALE ड्रोन इंजन के लिए Pratt & Whitney से की साझेदारी
Bharat Forge और अमेरिका की Pratt & Whitney Canada ने भारत के स्वदेशी HALE (हाई-एल्टीट्यूड लॉन्ग-एंड्यूरेंस) ड्रोन प्रोजेक्ट के लिए साझेदारी की है। दोनों कंपनियां DRDO द्वारा विकसित किए जा रहे इस मानवरहित विमान (UAV) में एडवांस टर्बोप्रॉप इंजन के इंटीग्रेशन का मूल्यांकन करेंगी। इस समझौते के तहत Pratt & Whitney इंजन की क्षमता और परफॉरमेंस की जांच करेगी, जबकि Bharat Forge इंजन-एयरफ्रेम इंटीग्रेशन और सिस्टम इंटरफेस का काम संभालेगी। Bharat Forge के वाइस चेयरमैन अमित कल्याणी के मुताबिक, यह साझेदारी 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान के तहत रक्षा विनिर्माण को मजबूती देगी।