STOCK
Blue Dart: Q2 मुनाफा बढ़कर ₹101 करोड़ हुआ, रेवेन्यू 14.5% बढ़ा
ब्लू डार्ट एक्सप्रेस ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में ₹101.99 करोड़ का मुनाफा कमाया है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा ₹79.50 करोड़ रहा था। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 14.5% बढ़कर ₹1,774 करोड़ पर पहुंच गया। कंपनी ने इस प्रदर्शन का श्रेय बेहतर प्रोडक्ट मिक्स, अच्छी यील्ड और लागत में दक्षता को दिया है। ब्लू डार्ट एमएसएमई सेक्टर में विस्तार कर रही है।