Blue Dart: RS Subramanian बने नए MD, Balfour Manuel की जगह लेंगे
Blue Dart Express ने RS Subramanian को कंपनी का नया प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त किया है। वह 30 नवंबर से नया पद संभालेंगे और Balfour Manuel की जगह लेंगे। Manuel 29 नवंबर को MD पद से हटेंगे, जिसके बाद 15 मई तक सीनियर स्ट्रैटेजिक एडवाइजर के रूप में कामकाज संभालते रहेंगे। Subramanian वर्तमान में DHL Express में साउथ एशिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हैं और 2019 से Blue Dart के बोर्ड में भी शामिल हैं। वहीं 1983 से कंपनी से जुड़े Balfour Manuel 2019 से MD की जिम्मेदारी निभा रहे थे।