Findose Full page ↗

BlueStone: Accel और 360 ONE ने ₹513 करोड़ में बेची 4.07% हिस्सेदारी

वेंचर कैपिटल फर्म Accel India और 360 ONE Group ने BSE पर ब्लॉक डील के जरिये ज्वेलरी रिटेलर BlueStone में 4.07% हिस्सेदारी ₹513 करोड़ में बेची है। यह सौदा औसतन ₹827.60 प्रति शेयर के भाव पर हुआ। इस डील में Accel ने 1.84% हिस्सेदारी बेची, जिससे उसकी शेयरहोल्डिंग घटकर 8.71% रह गई, जबकि 360 ONE ने 2.23% हिस्सेदारी घटाई। खरीदारों में SBI Life Insurance शामिल है, जिसने ₹79 करोड़ में 0.6% स्टेक खरीदकर अपनी हिस्सेदारी 5.02% कर ली। इसके अलावा Nippon India, Mirae Asset, Bandhan MF और Goldman Sachs ने भी शेयर खरीदे हैं। पहली तिमाही में BlueStone को ₹5.96 करोड़ का मुनाफा हुआ था।