STOCK
Bosch: 3:1 बोनस शेयर और 1:5 स्टॉक स्प्लिट का ऐलान
Bosch के बोर्ड ने 3:1 के अनुपात में बोनस शेयर और 1:5 का स्टॉक स्प्लिट मंजूर किया है। यानी 1 शेयर के बदले 3 बोनस शेयर मिलेंगे और ₹10 फेस वैल्यू वाला 1 शेयर 5 शेयरों में विभाजित होगा। सितंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा बढ़कर ₹839.4 करोड़ रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹708 करोड़ था। इस दौरान रेवेन्यू 28.2% बढ़कर ₹7,655 करोड़ हो गया।