BRICS UNIT: 'रिच डैड पुअर डैड' के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी की चेतावनी, खतरे में अमेरिकी डॉलर
रॉबर्ट कियोसाकी के मुताबिक, BRICS देशों के कथित गोल्ड-बैक्ड 'UNIT' करंसी प्लान से अमेरिकी डॉलर पर हाइपरइफ्लेशन का बड़ा खतरा मंडरा रहा है। हालांकि, किसी भी BRICS देश ने इस तरह की आधिकारिक करंसी की पुष्टि नहीं की है, लेकिन डी-डॉलराइजेशन की इस चर्चा ने Gen Z ट्रेडर्स के बीच सोने, चांदी और क्रिप्टो को लेकर नया रोमांच पैदा कर दिया है।