Crudeoil: सप्लाई संकट बढ़ा तो $150/बैरल पहुंचेगा ब्रेंट क्रूड, FGE ने जताया अंदेशा
मिडल ईस्ट में जारी तनाव और आपूर्ति रुकावटों के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड $107 प्रति बैरल के पार निकल गया है। एनर्जी कंसल्टेंसी FGE के मुताबिक, अगर बाजार से 20 लाख से 40 लाख बैरल रोजाना सप्लाई बंद रहती है, तो ब्रेंट क्रूड $120 से $150 प्रति बैरल तक पहुंच सकता है। सऊदी अरब की मुख्य ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन बंद होने से संकट बढ़ा है, हालांकि यानबू पोर्ट पर 15 से 25 दिनों का स्टोरेज मौजूद है। फिजिकल मार्केट में कच्चा तेल पहले ही $120 से $130 प्रति बैरल पर बिक रहा है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, अमेरिका-ईरान संघर्ष लंबा खिंचने पर तेल बाजार में भारी तेजी और अस्थिरता बनी रहेगी।