Crudeoil: कमजोर वैश्विक संकेतों से ₹89 टूटा भाव, ₹9,730/बैरल पर आया
कमजोर वैश्विक रुझानों और सुस्त हाजिर मांग के चलते गुरुवार को कच्चे तेल के वायदा भाव में गिरावट दर्ज की गई। मल्टिकॉमोडिटी एक्सचेंज पर सितंबर डिलीवरी वाला क्रूड ऑयल कॉन्ट्रैक्ट ₹89 यानी 0.91% टूटकर ₹9,730 प्रति बैरल पर आ गया। इस दौरान कुल 12,390 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार जानकारों के मुताबिक हाजिर बाजार में सुस्ती के कारण कारोबारियों द्वारा बिकवाली करने से कीमतें नीचे आई हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी नरमी रही, जहां WTI क्रूड 0.75% गिरकर $101.66 प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 0.96% घटकर $104.81 प्रति बैरल पर आ गया।