Crudeoil: MCX पर कच्चा तेल ₹168 टूटकर ₹9,571 पर आया, ग्लोबल बाज़ार में भी गिरावट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अक्टूबर डिलीवरी वाला कच्चा तेल वायदा भाव ₹168 यानी 1.73% की गिरावट के साथ ₹9,571 प्रति बैरल पर आ गया। इस दौरान कारोबारियों ने कुल 1,288 लॉट का ट्रेड किया। हाजिर बाजार में कमजोर मांग के बीच निवेशकों द्वारा बिकवाली करने से कीमतों में यह गिरावट दर्ज की गई। वहीं वैश्विक बाजार में भी कच्चे तेल पर दबाव दिखा। न्यू यॉर्क में WTI क्रूड 1.11% टूटकर $104.65 प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 0.73% गिरकर $107.96 प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा था।