STOCK
सितंबर में नए डीमैट खाते 11.5% घटकर 28.9 लाख रहे
बाजार में तेज गिरावट के बीच सितंबर में 28.9 लाख नए डीमैट खाते खुले, जो अगस्त के 32.7 लाख से 11.5% कम हैं। सितंबर में Sensex और Nifty करीब 6% टूटे थे। हालांकि पूरी सितंबर तिमाही में 90.4 लाख खाते खुले, जो सात तिमाहियों में सबसे ज्यादा है। कुल डीमैट खाते अब 24.06 करोड़ के पार पहुंच गए हैं। तिमाही में 69 IPO ने रिकॉर्ड ₹90,462 करोड़ जुटाए।