STOCK
Devyani International: Sapphire Foods मर्जर को CCI की मंजूरी, 100 शेयर के बदले मिलेंगे 177 शेयर
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने देवयानी इंटरनेशनल (Devyani International) और सफायर फूड्स (Sapphire Foods) के विलय को मंजूरी दे दी है। इस एकीकरण के बाद KFC, Pizza Hut और Costa Coffee जैसे बड़े ब्रांड्स एक ही कंपनी के तहत आ जाएंगे, जिससे 3,000 से ज्यादा ग्लोबल स्टोर्स और लगभग ₹8,000 करोड़ का सालाना टर्नओवर बनेगा। तय डील के तहत सफायर फूड्स के हर 100 शेयर के बदले निवेशकों को देवयानी इंटरनेशनल के 177 शेयर दिए जाएंगे। वित्त वर्ष 2025 में देवयानी का राजस्व ₹4,951.1 करोड़ और सफायर का ₹2,881.87 करोड़ रहा था। निवेशकों के लिए इस मर्जर से ऑपरेटिंग लागत घटने, सप्लाई चेन मजबूत होने और लंबी अवधि में कमाई सुधरने के सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं।