STOCK
Dr Reddy's: HIV दवा Lenacapavir को US FDA से मिली मंजूरी
Dr. Reddy's Laboratories को HIV रोकथाम की दवा Lenacapavir के जेनेरिक वर्जन के लिए US FDA से मंजूरी मिल गई है। यह साल में दो बार दिया जाने वाला इंजेक्शन है, जिसे 120 देशों में करीब $40 सालाना कीमत पर उपलब्ध कराया जाएगा। Gilead Sciences के साथ लाइसेंसिंग करार के तहत पहली सप्लाई 2026 के अंत तक शुरू होगी। इस मंजूरी से कंपनी का ग्लोबल पब्लिक हेल्थ पोर्टफोलियो मजबूत होगा।