Edelweiss: Carlyle ने Nido Home Finance में बहुमत हिस्सेदारी खरीदी, ₹600 करोड़ में बेची 45% हिस्सेदारी
ग्लोबल प्राइवेट इक्विटी फर्म Carlyle ने Nido Home Finance में बहुमत हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। इस सौदे के तहत Carlyle ने Edelweiss Financial Services से करीब ₹600 करोड़ में 45% हिस्सेदारी खरीदी। इसके अलावा, Nido में ₹1,450 करोड़ का नया प्राइमरी कैपिटल डाला जाएगा, जिसमें से ₹725 करोड़ मिल चुके हैं और बाकी 18 महीनों में मिलेंगे। सौदा पूरा होने पर Edelweiss की हिस्सेदारी घटकर करीब 26% रह जाएगी। Edelweiss इस रकम का इस्तेमाल कर्ज कम करने में करेगी, वहीं Nido की नेटवर्थ बढ़कर ₹2,300 करोड़ पहुंचने की उम्मीद है।