Derivatives Stocks के Eligibility Criteria बदले: SEBI
Securities and Exchange Board of India (SEBI) ने derivatives segment में stocks के प्रवेश और निकासी के मानदंड बदले हैं, ताकि पर्याप्त market depth वाले high-quality stocks ही शामिल हों। अहम बदलावों में Median Quarter Sigma Order Size (MQSOS) ₹75 lakh और Market Wide Position Limit (MWPL) ₹1,500 crore तक बढ़ाना शामिल है। तीन महीने ये मानदंड न पूरे करने वाले stocks segment से हटा दिए जाएंगे।