Findose Full page ↗

Emami: ₹282 करोड़ के बायबैक को बोर्ड की मंजूरी, ₹475 तय हुआ मैक्सिमम प्राइस

Emami के बोर्ड ने ₹282 करोड़ तक के शेयर बायबैक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस खबर के आते ही कंपनी का शेयर करीब 5% उछलकर ₹388.10 पर पहुंच गया, जबकि कारोबार के दौरान इसने ₹396.30 का ऊपरी स्तर छुआ। यह बायबैक स्टॉक एक्सचेंज के जरिए ओपन मार्केट रूट से किया जाएगा, जिसके लिए अधिकतम ₹475 प्रति शेयर की कीमत तय की गई है। अधिकतम प्राइस के हिसाब से कंपनी कुल 59.36 लाख शेयर (1.36% हिस्सा) वापस खरीदेगी। इस प्रक्रिया में प्रमोटर ग्रुप हिस्सा नहीं लेगा। कंपनी ने बायबैक की कम से कम 75% राशि यानी ₹211.50 करोड़ का इस्तेमाल शेयर खरीदने में करने की प्रतिबद्धता जताई है।