Emami: 17 सितंबर को बोर्ड बैठक में शेयर बायबैक प्रस्ताव पर होगा विचार
एफएमसीजी सेक्टर की कंपनी Emami के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 17 सितंबर 2026 को बैठक होने जा रही है। इस बैठक में कंपनी के फुली पेड-अप इक्विटी शेयरों के बायबैक प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। रेगुलेटरी फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक, प्रस्तावित बायबैक के कुल आकार या शेयर की कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है। कंपनी ने बताया कि 17 सितंबर को बैठक संपन्न होने के बाद इसके फैसले की जानकारी तुरंत शेयर बाज़ारों को दे दी जाएगी।