Eureka Forbes: UP GST विभाग से मिला ₹273.40 करोड़ का कारण बताओ नोटिस
Eureka Forbes को उत्तर प्रदेश GST अथॉरिटी से वित्त वर्ष 2022-23 के लिए ₹273.40 करोड़ का कारण बताओ नोटिस मिला है। इसमें ₹149.21 करोड़ का टैक्स, ₹109.27 करोड़ का ब्याज और ₹14.92 करोड़ की पेनल्टी शामिल है। लखनऊ स्टेट टैक्स विभाग ने धारा 73(1) के तहत यह नोटिस जारी किया है। कंपनी के अनुसार, यह गणना पूरे देश के वित्तीय आंकड़ों के आधार पर की गई है, जो यूपी रजिस्ट्रेशन के मुताबिक सही नहीं है। कंपनी ने कहा कि वह इस नोटिस को कानूनी रूप से चुनौती देगी और इससे कारोबार पर कोई असर नहीं पड़ेगा। सोमवार को बीएसई पर शेयर 2.33% गिरकर ₹361.90 पर बंद हुआ।