Findose Full page ↗

Gold: हॉलमार्किंग फीस बढ़कर ₹75 हुई, BIS के फैसले पर ज्वैलर्स ने जताई चिंता

भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने त्योहारों से ठीक पहले सोने के गहनों पर हॉलमार्किंग फीस ₹45 से बढ़ाकर ₹75 प्रति आर्टिकल कर दी है। हॉलमार्किंग संशोधन नियम 2026 के तहत यह नई दरें तुरंत प्रभाव से लागू हो गई हैं। इसके अलावा, सोने के प्रति कंसाइनमेंट के लिए न्यूनतम चार्ज ₹200 तय किया गया है। वहीं, चांदी के गहनों के लिए हॉलमार्किंग फीस को ₹35 प्रति आर्टिकल पर बरकरार रखा गया है, जिसका न्यूनतम शुल्क ₹150 होगा। BIS के इस फैसले पर ऑल इंडिया जेम एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल (GJC) ने गहरी चिंता जताई है। GJC ने 67% की इस बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि फर्जी हॉलमार्किंग पर लगाम लगाने के बजाय नियमों का पालन करने वाले ज्वैलर्स पर आर्थिक बोझ बढ़ाया जा रहा है।