Gold: ₹1,200 की रिकवरी के साथ ₹1.55 लाख/10 ग्राम पर पहुंचा, चांदी ₹7,400 उछली
दिल्ली सर्राफा बाजार में पिछले तीन दिनों की गिरावट पर ब्रेक लगाते हुए सोने की कीमतों में तेजी लौटी है। 99.9% शुद्धता वाला सोना ₹1,200 उछलकर ₹1,55,600 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी भी ₹7,400 की छलांग लगाकर ₹2.42 लाख प्रति किलो पर बंद हुई। HDFC Securities के अनुसार, निचले स्तरों पर लिवाली, कच्चे तेल के दाम घटने और अमरीकी फेड की बैठक से पहले ट्रेजरी यील्ड में आई नरमी से कीमती धातुओं को मजबूती मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 1.3% चढ़कर $4,348.10 प्रति औंस रहा।