Findose Full page ↗

Gold: मजबूत डॉलर और Fed के सख्त रुख से ₹914 गिरा सोना, चांदी भी ₹1,743 फिसली

अमरीकी फेडरल रिजर्व के सख्त रुख और मजबूत डॉलर इंडेक्स के दबाव में घरेलू वायदा बाजार (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। MCX पर अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना ₹914 यानी करीब 1% टूटकर ₹1,52,180 प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि दिन के कारोबार में इसने ₹1,53,497 का उच्च स्तर छुआ था। वहीं, दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी ₹1,743 गिरकर ₹2,37,574 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। चॉइस ब्रोकिंग के मुताबिक, डॉलर इंडेक्स 100.3 के स्तर पर मजबूत होने और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका से कीमती धातुओं पर दबाव बना है। ग्लोबल मार्केट में Comex पर सोना $4,355.45 प्रति औंस और चांदी $65.75 प्रति औंस पर आ गई।