Findose Full page ↗

Gold: दिल्ली में ₹1,55,990 पर पहुंचा 24K सोना, हैदराबाद में चांदी ₹2.71 लाख/किलो

ग्लोबल मार्केट में तेजी के असर से भारतीय सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,55,990 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,43,000 प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना ₹1,55,840 प्रति 10 ग्राम पर बिका। दूसरी तरफ, चांदी के दामों में भी जोरदार तेजी देखी गई, जहां हैदराबाद में चांदी ₹2,71,100 प्रति किलोग्राम दर्ज की गई। दिल्ली में चांदी ₹2,67,100 और मुंबई में ₹2,66,100 प्रति किलो रही। ये दरें बिना जीएसटी और मेकिंग चार्ज के सांकेतिक हैं।