MCX
Gold: ₹1.42 लाख से नीचे फिसलकर ₹1,41,979 पर आया भाव, चांदी में 1.88% की गिरावट
MCX पर सोना 0.43% गिरकर ₹1,41,979 प्रति 10 ग्राम पर आ गया और ₹1.42 लाख के स्तर से नीचे फिसल गया। वहीं चांदी में भी 1.88% की गिरावट दर्ज की गई और यह ₹1,85,900 प्रति किलो पर आ गई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा दिसंबर में ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका और कच्चे तेल के दामों में तेजी से कीमती धातुओं में लगातार बिकवाली दिख रही है। ऑगमोंट की डॉ. रेनिषा चैनानी के मुताबिक सोने के लिए तात्कालिक सपोर्ट ₹1,40,000-1,41,000 और रेजिस्टेंस ₹1,43,000-1,43,700 का स्तर है। ब्याज दरें बढ़ने से गैर-ब्याज वाली संपत्तियों पर दबाव बना रह सकता है।