STOCK
Hexaware Technologies: Anthropic से पार्टनरशिप के बाद शेयर 12% उछला, 5 दिन में 17% बढ़ा
Hexaware Technologies ने Anthropic के साथ कई साल की पार्टनरशिप की है। इसके तहत कंपनी Claude Partner Network में Preferred Partner बनी है और Claude AI को अपने Zerovity और AgentVerse प्लेटफॉर्म में जोड़ेगी। कंपनी के पास 1,100 से ज्यादा Claude सर्टिफाइड प्रोफेशनल हैं। इस खबर से शेयर शुक्रवार को 12% तक चढ़कर ₹574.50 पर पहुंचा और लगातार पांचवें दिन तेजी में रहा।