Findose Full page ↗

Hexaware Technologies: AI प्रोजेक्ट 'NANDA' से पार्टनरशिप के बाद शेयर 6% उछला

Hexaware Technologies का शेयर मंगलवार को लगभग 6% की छलांग लगाकर ₹527 के हाई पर पहुंच गया। कंपनी ने AI एजेंट्स के लिए ओपन-सोर्स इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के मकसद से 'Project NANDA Fellowship' के साथ पार्टनरशिप की है। प्रोजेक्ट NANDA की शुरुआत MIT Media Lab में हुई थी। 3 महीने का यह रिमोट प्रोग्राम ऑटोनॉमस AI एजेंट्स के सुरक्षित तालमेल से जुड़ी चुनौतियों पर केंद्रित है। इसके पहले बैच में 10 से ज्यादा वैश्विक डिवेलपर्स और इंजीनियर्स चुने जाएंगे, जिन्हें स्टाइपेंड और मेंटरशिप दी जाएगी। यह कदम कंपनी के एजेंटिक AI और AI प्लेटफॉर्म Zerovity में किए गए निवेश को मजबूती देगा।