STOCK
Hindustan Coca-Cola: 99.75 करोड़ शेयर के IPO के लिए DRHP भरा
कोका-कोला की भारतीय बॉटलिंग इकाई हिंदुस्तान कोका-कोला होल्डिंग्स (HCCH) ने SEBI के पास 99.75 करोड़ शेयर के IPO के लिए DRHP दाखिल किया है। यह पूरा इश्यू प्रमोटर द्वारा ऑफर फॉर सेल होगा, यानी कंपनी को कोई रकम नहीं मिलेगी। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का रेवेन्यू ₹11,663.24 करोड़ रहा। जून तिमाही में HCCH का रेवेन्यू 17% बढ़कर ₹4,310.17 करोड़ हो गया। भारत में इसकी मार्केट हिस्सेदारी 37.2% है।