Findose Full page ↗

STOCK

HPCL: Vizag प्लांट में लगी आग, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के विशाखापट्टनम प्लांट में सोमवार रात आग लग गई। पुलिस के मुताबिक इस हादसे में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं है। कंपनी सूत्रों के अनुसार तेल टैंक में धमाके की आशंका कम है। आग की सटीक वजह की पुष्टि अभी कंपनी ने नहीं की है और आगे की जानकारी का इंतजार है।