Indian Bank: दुबई में ऑफिस खोलने को बोर्ड से मंजूरी, 100 नई शाखाएं जोड़ने की योजना
इंडियन बैंक को दुबई में ऑफिस खोलने के लिए बोर्ड से मंजूरी मिल गई है। बैंक के एमडी और सीईओ बिनोद कुमार ने पीटीआई को बताया कि बैंक मलेशिया और इंडोनेशिया में भी विस्तार की संभावनाएं बना रहा है। इसके अलावा, बैंक चालू वित्त वर्ष में मध्य और पश्चिमी भारत में 100 नई शाखाएं खोलने तथा लगभग 2,500 नए कर्मचारियों की भर्ती करने की योजना बना रहा है।