Findose Full page ↗

Infosys: इंदौर कैंपस में 3.3 लाख वर्ग फुट का नया ब्लॉक शुरू, AI और क्लाउड पर रहेगा जोर

Infosys ने अपने इंदौर कैंपस में 3.3 लाख वर्ग फुट के नए सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट ब्लॉक का उद्घाटन किया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और इंफोसिस के सीएफओ जयेश संघराजका की मौजूदगी में इस नए ब्लॉक की शुरुआत हुई। कंपनी के मुताबिक इंदौर सेंटर में फिलहाल 3,300 से अधिक प्रोफेशनल काम कर रहे हैं, जो BFSI, रिटेल, लाइफ साइंसेज और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के ग्लोबल क्लाइंट्स को सेवाएं दे रहे हैं। इस नए इंफ्रास्ट्रक्चर से कंपनी को AI, मशीन लर्निंग, क्लाउड सर्विसेज और साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में क्षमताएं बढ़ाने में मदद मिलेगी। इसके जरिए इंफोसिस सेंट्रल इंडिया के टैलेंट पूल और IIT व IIM इंदौर जैसे प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों के साथ अपना जुड़ाव मजबूत करेगी।