Findose Full page ↗

Juniper Hotels: ₹248 करोड़ में Novotel Imagicaa खरीदने का किया करार

Juniper Hotels ने Imagicaaworld Entertainment Limited के साथ Novotel Imagicaa होटल के अधिग्रहण के लिए एक बाइंडिंग MoU साइन किया है। यह सौदा ₹248 करोड़ की कुल वैल्यू में तय हुआ है, जो करीब ₹86 लाख प्रति की (कमरा) बैठता है। यह अधिग्रहण अंतिम समझौतों, क्लोजिंग शर्तों और आवश्यक विनियामक मंजूरियों के अधीन रहेगा। Juniper Hotels के CMD अरुण कुमार सर्राफ ने बताया कि Novotel Imagicaa एक स्थापित हॉस्पिटैलिटी प्रॉपर्टी है, जिससे कंपनी के होटल पोर्टफोलियो को मजबूती मिलेगी।