STOCK
Jyoti Structures: Power Grid से मिला ₹949.35 करोड़ का बड़ा ऑर्डर
पावर इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Jyoti Structures को Power Grid Corporation of India से ₹949.35 करोड़ (जीएसटी अलग) का बड़ा ऑर्डर मिला है। यह प्रोजेक्ट राजस्थान में ±800 kV HVDC ट्रांसमिशन लाइनों की सप्लाई, इरेक्शन, टेस्टिंग और कमीशनिंग का है, जिसे 38 महीने के भीतर पूरा किया जाना है। यह आर्डर दो हिस्सों—लॉट 1 (₹474.85 करोड़) और लॉट 2 (₹474.50 करोड़) में बंटा हुआ है। रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार, इसमें कोई रिलेटेड-पार्टी ट्रांजेक्शन शामिल नहीं है। निवेशकों के लिए क्या मायने: Power Grid से इतना बड़ा आर्डर मिलने से कंपनी की ऑर्डर बुक मजबूत हुई है, जो लंबी अवधि के कारोबार और शेयर के लिए सकारात्मक संकेत माना जा सकता है।