Kanohar Electricals: IPO की दमदार एंट्री, NSE पर 8.46% प्रीमियम के साथ ₹685.50 पर लिस्ट
ट्रांसफॉर्मर बनाने वाली कंपनी Kanohar Electricals Ltd के शेयरों ने बाज़ार में 8% से ज्यादा के प्रीमियम के साथ कदम रखा है। ₹632 के इश्यू प्राइस के मुकाबले कंपनी का शेयर NSE पर 8.46% की बढ़त के साथ ₹685.50 और BSE पर 6.33% प्रीमियम के साथ ₹672.05 पर लिस्ट हुआ। लिस्टिंग के वक्त कंपनी का मार्केट कैप ₹5,889.12 करोड़ दर्ज किया गया। Kanohar Electricals का ₹1,056 करोड़ का IPO कुल 90.59 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें ₹300 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹756 करोड़ का OFS शामिल था। कंपनी आईपीओ से मिले फंड का इस्तेमाल कैपेक्स और वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने में करेगी।