Findose Full page ↗

Lenskart: ₹2,468 करोड़ का ब्लॉक डील, 2.07% हिस्सेदारी बिकने से 3% टूटा शेयर

Lenskart Solutions में ब्लॉक डील के जरिए ₹688 प्रति शेयर के भाव पर 3.6 करोड़ शेयर यानी 2.07% हिस्सेदारी का सौदा हुआ है, जिसकी कुल वैल्यू ₹2,468 करोड़ है। इस बड़े ब्लॉक डील के बाद सोमवार को कंपनी का शेयर 3% तक टूटकर ₹686.60 पर आ गया। हालांकि खरीदारों और विक्रेताओं के नाम आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि Abu Dhabi Investment Authority (ADIA) से जुड़े फंड ने हिस्सेदारी बेची है। Lenskart में बीते एक महीने में यह तीसरा ब्लॉक डील है। इससे पहले SoftBank और Alpha Wave भी कंपनी में हिस्सेदारी घटा चुके हैं।