MCX पर सोना ₹1,432 उछलकर ₹1.60 लाख प्रति 10 ग्राम के पार पहुंचा
मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा नए सौदे बनाने से शुक्रवार को वायदा बाजार में सोने की कीमतों में तेजी आई। MCX पर अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना ₹1,432 यानी 0.9% की तेजी के साथ ₹1,60,857 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जिसमें 2,542 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों के मुताबिक, बाजार में नई खरीदारी से यह बढ़त दर्ज हुई। वहीं न्यू यॉर्क में सोना वायदा 0.98% बढ़कर 4,561.01 डॉलर प्रति औंस पर रहा।