STOCK
Meesho का कंटेंट कॉमर्स NMV 152% बढ़ा, शेयर 6% से ज्यादा उछला
Meesho ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि उसके Content Commerce बिजनेस का नेट मर्चेंडाइज वैल्यू (NMV) सालाना आधार पर 152% बढ़ा है। पिछले 12 महीनों में इससे 1.6 लाख से ज्यादा एक्टिव क्रिएटर्स जुड़े, जिनमें करीब 90% नैनो क्रिएटर्स हैं और 81% छोटे शहरों से हैं। Tier 3 और Tier 4 शहरों से 66% ऑर्डर आए। इस खबर के बाद NSE पर शेयर 6.19% उछलकर ₹240.50 के हाई पर पहुंचा।