STOCK
Navin Fluorine: Q2 में मुनाफा 81% बढ़कर ₹269 करोड़ हुआ, ₹8 डिविडेंड का ऐलान
Navin Fluorine International का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में शुद्ध मुनाफा 81.4% बढ़कर ₹269.24 करोड़ पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी का मुनाफा ₹148.37 करोड़ रहा था। इस दौरान कंपनी का कुल रेवेन्यू 55.3% की बढ़त के साथ ₹1,206.34 करोड़ हो गया, जबकि कुल खर्च 47.6% बढ़कर ₹854.78 करोड़ दर्ज किया गया। कंपनी बोर्ड ने प्रति शेयर ₹8 (400%) का अंतरिम डिविडेंड देने का भी ऐलान किया है। मजबूत वित्तीय प्रदर्शन और डिविडेंड के चलते शेयर में पॉजिटिव मोमेंटम देखने को मिल सकता है।