NCC: आंध्र प्रदेश सरकार से मिला ₹1,077 करोड़ का बड़ा ऑर्डर
इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की दिग्गज कंपनी NCC Ltd को आंध्र प्रदेश सरकार से ₹1,076.71 करोड़ (GST छोड़कर) का बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह ऑर्डर विशाखापट्टनम के रूरल वाटर सप्लाई एंड सैनिटेशन डिपार्टमेंट की ओर से मिला है। इसके तहत अनाकापल्ली जिले में येलेरू जलाशय पर 'मल्टी विलेज स्कीम' के जरिए पीने के पानी की सप्लाई की जाएगी। NCC को इस प्रोजेक्ट के लिए 26 सितंबर 2026 की तारीख वाला लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस मिल चुका है। इस बीच, बीएसई पर NCC के शेयर 1.92% टूटकर ₹130.30 पर बंद हुए।