New India Assurance: कंज्यूमर कोर्ट का झटका, Victorinox को ₹8.06 करोड़ देने का आदेश
साउथ मुंबई कंज्यूमर कोर्ट ने New India Assurance को Victorinox India को ₹8.06 करोड़ का बीमा क्लेम चुकाने का निर्देश दिया है। यह मामला फरवरी 2019 में Victorinox के कस्टम्स बॉन्डेड गोदाम में लगी भीषण आग से जुड़ा है। अदालत ने कहा कि बीमा कंपनी के अपने सर्वेयर ने नुकसान का सटीक आकलन किया था, इसके बावजूद क्लेम को खारिज करना पूरी तरह गलत था। कोर्ट ने न्यू इंडिया एश्योरेंस को शिकायत दर्ज होने की तारीख से 9% ब्याज के साथ ₹8.06 करोड़, मानसिक उत्पीड़न के लिए ₹50,000 और कानूनी खर्च के रूप में ₹50,000 की राशि 45 दिनों में देने का आदेश दिया है।