STOCK
Novelis: Q2 मुनाफा 29% बढ़कर $210 मिलियन
Hindalco की सब्सिडियरी Novelis Inc का सितंबर तिमाही में मुनाफा 29% बढ़कर $210 मिलियन रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में $163 मिलियन था। कंपनी का रेवेन्यू भी 25% बढ़कर $5,942 मिलियन हो गया, जिसकी मुख्य वजह एल्युमीनियम की ऊंची कीमतें रहीं। अमेरिकी प्लांट में लगी आग के बाद मिले इंश्योरेंस क्लेम से भी मुनाफे को सहारा मिला।