Findose Full page ↗

NSE रिपोर्ट: भारतीय निवेशकों की औसत उम्र घटकर 33 साल हुई, 38% निवेशक Gen Z

NSE और SEBI के data के मुताबिक, भारतीय शेयर बाज़ार में Gen-Z की हिस्सेदारी तेज़ी से बढ़ रही है। बाज़ार में औसत निवेशक की उम्र मार्च 2020 के 38 साल से घटकर अब 33 साल रह गई है। NSE के कुल निवेशकों में 30 साल से कम उम्र के युवाओं की हिस्सेदारी बढ़कर करीब 38% पहुंच गई है। चालू वित्त वर्ष में जुड़े नए निवेशकों में 59% इसी उम्र के हैं। हालांकि, SEBI के डेटा के अनुसार F&O में घाटा उठाने वाले 91% ट्रेडर्स में Gen-Z का बड़ा हिस्सा शामिल है।