Oriana Power: ₹325 करोड़ डील में 74% हिस्सेदारी की पहली किश्त मिली, शेयर 9% उछला
Oriana Power को TrueRE Guj SPV में अपनी 74% हिस्सेदारी बेचने के लिए पहली किश्त की रकम मिल गई है। यह 70 MWp सोलर और 30 MWh बैटरी स्टोरेज प्रोजेक्ट चलाने वाली कंपनी है, जिसे Actis समर्थित Leo Energies को बेचा जा रहा है। इस डील की कुल एंटरप्राइज वैल्यू करीब ₹325 करोड़ है। ओरियाना पावर के पास इस एसेट का EPC और O&M कॉन्ट्रैक्ट बरकरार रहेगा, जिससे कंपनी को आगे भी रेवेन्यू मिलता रहेगा। कंपनी अपने कैपिटल-रीसाइक्लिंग मॉडल के तहत तैयार एसेट्स को बेचकर नए प्रोजेक्ट्स के लिए कैश जुटा रही है। खबर के बाद NSE पर शेयर 8.91% चढ़कर ₹330.75 पर बंद हुआ।