STOCK
PC Jeweller: Cupid प्रमोटर ने खरीदे ₹70 करोड़ के शेयर, स्टॉक 11% चढ़ा
Cupid के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर आदित्य कुमार हलवासिया ने PC Jeweller के ₹70 करोड़ मूल्य के 5.10 करोड़ शेयर खरीदे हैं। इस बड़ी खरीदारी के बाद NSE पर PC Jeweller का शेयर 11% उछलकर ₹16 पर बंद हुआ, जबकि कारोबार के दौरान यह ₹17.15 तक पहुंचा था। तिमाही के दौरान कंपनी को बकाया एक्सपोर्ट देनदारों से ₹142 करोड़ की रकम भी मिली है। हाल ही में कंपनी ने वन-टाइम सेटलमेंट (OTS) के तहत 14 बैंकों का लगभग ₹3,000 करोड़ का बकाया चुकाकर खुद को कर्ज-मुक्त घोषित किया था। निवेशकों के लिए मायने: बैंक कर्ज खत्म होने से कंपनी के ब्याज खर्च में बड़ी बचत होगी, जिससे उसके मुनाफे और बैलेंस शीट में सुधार का सकारात्मक संकेत मिल रहा है।