STOCK
PC Jeweller: Q2 में रेवेन्यू 28% बढ़ा, कंपनी हुई कर्ज मुक्त
PC Jeweller का सितंबर तिमाही में कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर करीब 28% बढ़ा। कंपनी ने सभी बैंकों का बकाया कर्ज तय समय से पहले चुका दिया है और अब वह कर्ज मुक्त है, जिससे ब्याज का खर्च बचेगा। तिमाही में कंपनी को एक्सपोर्ट खरीदारों से करीब ₹142 करोड़ का अटका पेमेंट भी मिला। 24 सितंबर को ₹500 करोड़ का प्रेफरेंशियल इश्यू पूरा हुआ। शेयर 1.62% चढ़कर ₹13.15 पर बंद हुआ।