Findose Full page ↗

Pine Labs: ₹934 करोड़ की ब्लॉक डील दर्ज, Mastercard Asia ने बेची 4.3% हिस्सेदारी

Pine Labs में मंगलवार को ₹934 करोड़ की बड़ी ब्लॉक डील हुई। इसमें कंपनी के 4.97 करोड़ शेयर यानी 4.3% इक्विटी औसतन ₹188 प्रति शेयर के भाव पर ट्रांसफर हुए। CNBC-TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक, इस सौदे में संभावित बिकवाल Mastercard Asia हो सकती है। अगर इसकी पुष्टि होती है, तो यह कंपनी से Mastercard Asia की पूरी तरह एग्जिट मानी जाएगी, क्योंकि जून तिमाही के अंत तक उसके पास 4.31% हिस्सेदारी थी। इस बड़े सौदे के बाद Pine Labs का शेयर 0.8% फिसलकर ₹192.17 पर आ गया, जो इसके ₹221 के इश्यू प्राइस से नीचे है।